HomeMarqueeपशुबाड़े में लगी आग, एक भैंस की मौत, लाखों का नुकसान

पशुबाड़े में लगी आग, एक भैंस की मौत, लाखों का नुकसान

सूचना पर पहुंची खरेला पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने जांच और पूछतांछ की शुरू

महोबा। थाना खरेला के धवारी गांव में पशुबाड़े में गुरूवार की रात को आग लगने से एक भैंस की मौत हो गई। जबकि पशुबाड़ा जलकर राख हो गया। इस घटना से पशु मालिक को एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना पर गृहस्वामी के अलावा ग्रामीण भी दौड़ पड़े और एक घंटे तक आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन तब तक पूरे शबाब तक पहुंच चुकी थी। सूचना पर पहुंची खरेला पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने जांच और पूछतांछ शुरू कर दी है।

धवारी गांव निवासी बाबूराम पशु पालन के लिए एक कच्चा पशुबाड़ा बनाए हुए था, जहां पर पशु को बांधा जाता था। गुरूवार की रात को कुछ पशु खेत में ही बांध दिए गए थे, जबकि भैंस को पशुबाड़े में रखा गया था। तभी रात में अचानक पशुबाड़े में आग लग गई। हो हल्ला की आवास सुनकर पशुपालक भी मौके पर पहुंच गया और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गया, लेकिन तब तक भैंस बुरी तरह से झुलस चुकी थी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। अग्निकांड की घटना से 80 हजार की भैंस और पशुबाड़ा जल जाने से एक लाख रुपये की क्षति हुई है।

पशुपालक ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की अशंका जताई जा रही है और खरेला थाना घटना की सूचना भी दे दी गई है। सूचना के बाद मौक पर पहुंचे थानाध्यक्ष नन्हेलाल ने जांच शुरू कर दी है। उधर बिजली विभाग के कर्मचारी जयदीप सिंह ने बताया कि घटना स्थल से बिजली का खंभा काफी दूर है, जिससे शार्ट सर्किट से आग लगना संभव नहीं है। अलाव की आग से आग लग सकती है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम जांच और आग से हुई क्षति का आंकलन करने में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular