Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

महोबा। शुक्रवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्कूली वाहनों के चालकों को नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए साथ ही उनके चरित्र वेरीफिकेशन, ड्राईविंग लाईसेन्स के सत्यापन की शत प्रतिशत कार्रवाई पर जोर दिया। डीएम ने ऊदल चौक पर किए गए अवैध अतिक्रमण हटवा कर तिराहे के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव बनाये जाने के के बावत निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय के वाहनों के फिटनेस का कार्य इस माह में शत प्रतिशत पूर्ण कराया जायें साथ ही स्कूली वाहनों में सीसीटीवी, मोबाइल नम्बर की उपलब्धता सुनिश्चित की जायें। एनएच पर लिंक हो रहे सभी मार्गो पर टेबिल टॉप ब्रेकर एवं गति सीमा के साईनेज लगवाये जायें। महोबा से कबरई तक मार्ग के गड्ढों की मरम्मत का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराया जायें। उन्होंने एनएचएआई छतरपुर को सख्ती से निर्देशित किया गया कि अगली बैठक के पूर्व ब्लैक स्पॉटों में अवशेष सुधारीकरण का कार्य प्रत्येक दशा में पूर्ण कराया जायें। डीएम ने कहा कि टेंपों, टैक्सी, ई-रिक्शा की पार्किंग टैक्सी स्टैंड में ही करे और अनाधिकृत तरीके से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जायें।

डीएम ने कहा कि बलखण्डेश्वर मन्दिर से डाक बंगला चौराहे तक एवं जिला अस्पताल से परमानन्द तिराहे तक अवैध अतिक्रमण हटाया जाए, जिससे आने जाने वालों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर पंकज, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलपहाड, उपजिलाधिकारी सदर, चरखारी, कुलपहाड़, अधिशासी अभियन्ता, एनएचएआई कानपुर छतरपुर, उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक महोबा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद महोबा, अवर अभियन्ता, एनएच, लोक निर्माण विभाग, झाँसी के अलावा आल्हा परिषद के अध्यक्ष दाऊ तिवारी, संयुक्त व्यापार मण्डल अध्यक्ष रामजी गुप्ता, समाजसेवी शिव कुमार गोस्वामी, ट्रक यूनियन अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular