HomeBusinessUPI Payment: बिना इंटरनेट कैसे होता है UPI पेमेंट, क्या ऐसा करने...

UPI Payment: बिना इंटरनेट कैसे होता है UPI पेमेंट, क्या ऐसा करने से मिलता है कोई खास रिवॉर्ड, यहां जानें

यह लेख बताता है कि इंटरनेट न होने पर भी *99# USSD सेवा का उपयोग करके यूपीआई भुगतान कैसे करें। यह सेवा फीचर फोन पर भी काम करती है, लेकिन इसमें रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलते और मामूली कैरियर शुल्क लग सकता है।

आज के दौर में गूगल पे (Google Pay), फोनपे (PhonePe) या पेटीएम (Paytm) के जरिए यूपीआई पेमेंट करना हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। लेकिन जरा सोचिए, आप किसी दुकान पर सामान खरीदें और अचानक आपके फोन का इंटरनेट डेटा खत्म हो जाए या मोबाइल नेटवर्क गायब हो जाए! ऐसे में जेब में कैश न होने पर बड़ी परेशानी हो सकती है।

लेकिन अब आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) एक ऐसी धांसू सर्विस देता है, जिसके जरिए आप बिना इंटरनेट के भी किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए न तो वाई-फाई चाहिए और न ही मोबाइल डेटा। ये सर्विस महंगे स्मार्टफोन के साथ-साथ साधारण ₹1000 वाले कीपैड (फीचर) फोन पर भी उतनी ही तेजी से काम करती है। इस सर्विस की एक और खास बात ये है कि ये इंग्लिश-हिंदी के साथ-साथ कुछ अन्य भाषाओं को भी सपोर्ट करती है।

सर्विस शुरू करने से पहले चेक कर लें ये 3 बातें
इस ऑफलाइन यूपीआई सर्विस का लाभ उठाने के लिए आपके पास नीचे दी गई चीजें होनी जरूरी हैं:

  • आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
  • आपके नंबर पर यूपीआई सर्विस पहले से एक्टिवेट होनी चाहिए (यानी आप पहले ऐप से ट्रांजैक्शन करते रहे हों)।
  • आपके फोन में नॉर्मल कॉल और एसएमएस (SMS) के लिए मोबाइल नेटवर्क सिग्नल होना चाहिए।

बिना इंटरनेट के पैसे भेजने का Step-by-Step तरीका:
इंटरनेट बंद होने पर पैसे भेजने के लिए आपको इन 5 आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

स्टेप 1: फोन से डायल करें *99#

सबसे पहले अपने फोन का डायलर खोलें और *99# टाइप करके कॉल बटन दबाएं। ध्यान रहे कि आपको उसी मोबाइल नंबर (सिम) से डायल करना है जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक है। ये USSD आधारित सर्विस भारत के लगभग सभी प्रमुख बैंकों में काम करती है।

स्टेप 2: ‘पैसे भेजें’ (Send Money) का ऑप्शन चुनें

नंबर डायल करते ही आपके फोन की स्क्रीन पर एक पॉप-अप मेनू (Flash Message) खुलेगा, जिसमें कई बैंकिंग ऑप्शन दिखाई देंगे; जैसे- पैसे भेजें, पैसे के लिए अनुरोध करें, बैलेंस चेक करें और माई प्रोफाइल। यहां आपको पैसे भेजने के लिए ‘Send Money’ (आमतौर पर नंबर 1) वाले विकल्प का नंबर डालकर रिप्लाई करना होगा।

स्टेप 3: चुनें कि पैसे कैसे भेजने हैं

इसके बाद स्क्रीन पर नया विकल्प आएगा कि आप पैसे किस माध्यम से भेजना चाहते हैं। आप सामने वाले के यूपीआई आईडी (UPI ID), मोबाइल नंबर, या फिर बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी (IFSC) कोड के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। अपनी पसंद का ऑप्शन नंबर डालकर सेंड करें।

स्टेप 4: सामने वाले की डिटेल और अमाउंट डालें

अब आपने जो भी माध्यम चुना है, उसके अनुसार सामने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर या यूपीआई आईडी ध्यान से टाइप करें। इसके बाद जितने पैसे भेजने हैं, वो राशि (Amount) दर्ज करें। आगे बढ़ने से पहले डिटेल्स को एक बार दोबारा जरूर चेक कर लें।

स्टेप 5: यूपीआई पिन डालें

आखिरी स्टेप में पेमेंट को पूरा करने के लिए अपना प्राइवेट यूपीआई पिन (UPI PIN) डालें। पिन डालते ही आपका पेमेंट तुरंत प्रोसेस हो जाएगा और पैसे सामने वाले के खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे। ट्रांजैक्शन सफल होने के बाद आपकी स्क्रीन पर और एसएमएस के जरिए आपको कंफर्मेशन मिल जाएगा।

मालूम हो ऑफलाइन यूपीआई पेमेंट सर्विस जितने फायदेमंद है उतनी ही नुकसानदायक। दरअसल, एस सर्विस का इस्तेमाल करने पर आप पेमेंट को आसानी से कर सकते हैं लेकिन यहां से पेमेंट करने पर कोई रिवॉर्ड प्वाइं नहीं मिलते हैं, उलटा आपके टेलीकॉम ऑपरेटर जैसे कि जियो, एयरेटेल, वीआई आपके कैरियर चार्ज (लगभग ₹0.50) ले सकते हैं। इसलिए जबतक बहुत जरूरी न हो तब तक इस सर्विस का इस्तेमाल न करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular