Friday, May 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeनवगठित 72 सहकारी समितियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

नवगठित 72 सहकारी समितियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

फतेहपुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मुख्यालय में नवगठित 72 सहकारी समितियों (बी-पैक्स) के पदाधिकारियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस प्रशिक्षण में समितियों के नवनियुक्त सचिव, अध्यक्ष एवं संचालक मंडल के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ‘सहकार से समृद्धि’ योजना के विजन को जमीनी स्तर पर लागू करना रहा। तीन दिनों तक चले विभिन्न सत्रों में विभागीय विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को सहकारी नियमों, बैंकिंग कार्यप्रणाली, समितियों के पारदर्शी संचालन के वैधानिक पहलुओं तथा बैंकिंग को आधुनिक व डिजिटल बनाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

इसके साथ ही किसानों को सरलता से ऋण उपलब्ध कराने की कार्ययोजना और सरकारी योजनाओं को सीधे किसानों तक पहुंचाने के व्यावहारिक तरीकों पर भी चर्चा की गई। शिविर के अंतिम दिन ए.सी.एस.टी.आई. लखनऊ से आए उप महाप्रबंधक एवं संकाय सदस्य अतुल चन्द्र पाठक ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से ग्रामीण स्तर पर सहकारिता आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

वहीं, बैंक सचिव विजय कुमार एवं जिला प्रबंधक नाबार्ड ने कहा कि बेहतर प्रबंधन से ही समितियां किसानों के लिए अधिक लाभकारी साबित होंगी। समापन अवसर पर बैंक सभापति, मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा प्रशासन/संग्रह अनुभाग अधिकारी संदीप कुमार ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से जनपद की सहकारी समितियों के संचालन में पारदर्शिता आएगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular