सेंटमेरी,इटावा के 9 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाकर संस्था का नाम रोशन किया
पार्थ प्रकाश 96,तालया 95.8 व अमृतांश 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम,द्वितीय व तृतीय टॉपर बने
इटावा। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में सेंटमेरी इंटर कालेज के मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपना परचम फहराया।सेंटमेरी इंटर कालेज के प्रिंसिपल डा.फादर शीजू जॉर्ज के कुशल नेतृत्व व अनुशासन में सेंटमेरी का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।सेंटमेरी इंटर कालेज के मैनेजर फादर बिंसन,वाइस प्रिंसिपल फादर बिबिन ने सीबीएसई इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए कहा कि संस्था का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है।उन्होंने बताया कि 27 छात्र-छात्राओं ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक पाकर सेंटमेरी का नाम रोशन किया है।सेंटमेरी के प्रिंसिपल फादर शीजू जॉर्ज ने परीक्षा परिणाम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पार्थ प्रकाश 96,तालया 95.8,अमृतांश 95.6,परी सेंगर 94.6,आयुषी तिवारी 94.4,रिद्धि अग्रवाल 94.2, अन्वी वाजपई 93,शांभवी पांडेय 92.6 व अनन्य त्रिपाठी 91.8 प्रतिशत सहित 9 छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
उन्होंने बताया कि नमन गुप्ता 89.8,प्राची अग्रवाल 89.2,दिव्यांशी तिवारी 89.2,अर्पित सिंह 89.2,सौभाग्य शाक्य 88.8,शुभी यादव 88.6,सिमराह अनीस 88.6,अरुणाभ्य 88.6,अभ्युदय सिंह 87.2,क्षितिज कुमार 87,अक्षिता सिंह 86.8,हर्ष यादव 86.2,शाश्वत दुबे 86.2,अग्रिका तिवारी 86,पारस वैभव सिंह 86,माही पाण्डेय 85.8,दीपांकर सिंह राजपूत 85.6 व सृष्टि सिंह 85.2 प्रतिशत अंक सहित कुल 27 छात्र छात्राओं ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।उन्होंने सभी मेधावी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।सेंटमेरी इंटर कालेज की सिस्टर स्नेहा मैथ्यू,सिस्टर सोफी रोज सहित सेंटमेरी के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी मेधावी छात्र छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दी।





