वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (Hai Jawani To Ishq Hona Hai) कल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
जून के महीने में फिल्मों का भंडार आ गया है। पहले राम चरण की पैन-इंडिया फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) रिलीज हुई और अब वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (Hai Jawani to Ishq Hona Hai) सिनेमाघरों में आ रही है।
राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ का साउथ से लेकर नॉर्थ तक असर देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि फिल्म ने प्रेडिक्शन में ही करोड़ों का कारोबार कर लिया है। कहा जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 20 से 30 करोड़ रुपये के करीब ओपनिंग कलेक्शन कर सकती है।
‘पेद्दी’ के डर से घटाई टिकट की कीमत?
अब बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ के बवंडर के बीच वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर बड़ा अपडेट आया है। फिल्म की रिलीज से ठीक एक दिन पहले ही टिकट प्राइस को आधा कर दिया है। जी हां, ओपनिंग डे पर फिल्म की कीमत पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। पीवीआर आईनॉक्स की तरफ से जारी अपडेट के मुताबिक, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के फर्स्ट डे शोज के टिकट प्राइस पर 50 प्रतिशत की छूट है।
‘है जवानी तो इश्क होना है’ वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की रोम-कॉम ड्रामा है जिसका निर्देशन डेविड धवन (David Dhawan) ने किया है। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रमेश तौरानी निर्मित फिल्म में शामिल पुराने गाने ‘चुनरी चुनरी’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर काफी बवाल मचा हुआ था।
क्या है फिल्म की कहानी?
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कहानी जस की है जिसकी अपनी पत्नी बानी से फैमिली प्लानिंग के चलते लड़ाई हो गई है और दोनों का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया है। इसी बीच जस को विदेश में प्रीत से प्यार हो जाता है। जस की जिंदगी में तब मुश्किलें पैदा हो जाती हैं, जब पत्नी बानी और गर्लफ्रेंड प्रीत दोनों ही प्रेग्नेंट होने का दावा करती हैं। ड्रामा और ह्यूमर के साथ जस कैसे इस उलझन से निकलता है, कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।





