टॉप फाइव छात्रों के विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक
इटावा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)द्वारा बुधवार को घोषित 12 वीं के परिणामों में दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र अभिनव वर्मा ने अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए 98.6 %अंक के साथ जिला टॉप कर अपने विद्यालय और जनपद का मान बढ़ाया है डिस्ट्रिक्ट टॉपर बनने के साथ ही उसने एकाउंटेंसी एवं बिजनेस स्टडीज,पेंटिंग, पॉलिटिकल साइंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों में 100 में 100 अंक प्राप्त किये हैं।प्रिंसिपल भावना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे होनहार छात्रों में अभिनव वर्मा ने शानदार प्रदर्शन के साथ अकाउंट्स एवं बिजनेस विषय में 100 अंक,अंशिका चतुर्वेदी हर्ष यादव फर्स्ट,हर्ष यादव सेकेंड एवं तेजस्वी यादव ने आर्ट्स विषय में 100 अंक,अक्षय यादव एवं आराध्या सिंह को राजनीति विज्ञान विषय में 100 में 99 अंक मिले है।
साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रतिभा कभी किसी विशेष संसाधन की मोहताज नहीं होती है आज जनपद टॉपर बने अभिनव इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है अभिनव के पिता नवीन वर्मा की हेंवरा में सर्राफा की दुकान है,माँ श्रीमती प्रतिमा वर्मा एक ग्रहणी हैं जो अपने बेटे की उपलब्धि पर बेहद गौरवान्वित और भावुक है,अभिनव ने जिला टॉप कर अपने माता-पिता के साथ ही अपने विद्यालय दिल्ली पब्लिक स्कूल और अपने सभी गुरुजनों का भी नाम रोशन किया है वे अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता पिता को देते है।
अभिनव की शानदार सफलता से पूरे विद्यालय में जश्न का माहौल है।इसी क्रम में डीपीएस के अन्य टॉप फाइव मेधावी छात्र छात्राओं में राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 98.40 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान,प्रांजल तिवारी एवं आराध्या सिंह ने 95 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान,तेजस्वी यादव एवं श्रष्टि यादव ने 92.40 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ स्थान,रुद्र प्रताप शाक्य एवं तनुष सिंह ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान,सिमरन कुमारी ने 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ छठवां,अंशिका चतुर्वेदी ने 89.2 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां ,अक्षय एवं नैतिक अग्रवाल ने आठवां,श्रेष्ठा गुप्ता ने नौवां एवं हर्ष यादव ने दसवां स्थान प्राप्त किया है।डीपीएस इटावा के चेयरमैन डॉ विवेक यादव ने कहा कि यह विशिष्ट उपलब्धि दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा की शैक्षिक उत्कृष्टता का एक सुन्दर प्रत्यक्ष प्रमाण है।
उन्होंने अभिनव को ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया उन्होंने कहा कि अन्य छात्र भी अभिनव से आगे बढ़ने की प्रेरणा अवश्य लेंगे।चेयरमैन डॉ विवेक यादव एवम वाइस चेयरमैन डॉ प्रीति यादव ने 12 वीं के सभी मेधावियों का विद्यालय में माल्यार्पण के साथ मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया और भविष्य में ऐसे ही कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रिंसिपल भावना सिंह ने भी सभी सफल बच्चों को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर गणित विभाग के विभागाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा सहित अखिलेश कुमार यादव,निहारिका शर्मा, गुंजन निगम,शेफाली गुप्ता,रवि वर्मा,मनीषा कुमारी,प्रियांशु गुप्ता,रीमा उकील,अभिजीत,रेहान अजीज,रनदीप कौर आदि शिक्षकगण मौजूद रहे।





