लोटन सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड लोटन के वाइब्रेंट विलेज बघेला में बुधवार को निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोज किया गया। आयोजन मे सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ‘वाइब्रेंट विलेज’ बघेला में एक निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले किसानों के पशुधन की रक्षा करना और उन्हें गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाना है।
विशेषज्ञ डॉ. ललित देवरी कमांडेंट पशु चिकित्सा सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल लखनऊ के नेतृत्व में पशुओं के स्वास्थ्य की गहन जांच की गई।इस शिविर में कुल 22 ग्रामीणों के 93 पशुओं गाय, भैंस और बकरी आदि का परीक्षण किया गया। पशुओं में होने वाली घातक बीमारियों जैसे गलघोंटू, खुरपका, छपिया और थनैली की विशेष जांच की गई और संबंधित रोगों के बचाव हेतु निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।शिविर में सहायक कमांडेट समरजीत सिंह, पशु चिकित्सा मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी अंकित कुमार, प्रधान रामनाथ, और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।





