Tuesday, May 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeमेधा अलंकरण समारोह में शामिल हुए एसपी अभिमन्यु मांगलिक, मेधावी छात्र-छात्राओं को...

मेधा अलंकरण समारोह में शामिल हुए एसपी अभिमन्यु मांगलिक, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, वीआईपी रोड फतेहपुर में आयोजित मेधा अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10 एवं 12 के टॉपर छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे महत्वपूर्ण पूंजी है तथा विद्यार्थी जीवन में प्राप्त संस्कार व्यक्ति के सम्पूर्ण जीवन को दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular