Tuesday, May 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeमाँ सन्तराजी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में वार्षिक उत्सव व अंक प्रमाण पत्र...

माँ सन्तराजी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में वार्षिक उत्सव व अंक प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोज

सरायमीर -आजमगढ़l माँ सन्तराजी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज एवं माँ सन्तराजी देवी पब्लिक चिल्ड्रन एकेडमी द्वारा वार्षिक उत्सव एवं अंक प्रमाण पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक सत्र के अंक प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे तथा मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा। विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बलवंत यादव (ब्लॉक प्रमुख, मिर्जापुर) उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मंशा यादव (महा प्रधान, जगदीशपुर) अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

विद्यालय के डायरेक्टर कमलेश चौहान ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायक होगा। उन्होंने अभिभावकों एवं क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular