Tuesday, May 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeअयाह शाह में बसपा का बढ़ा जनाधार, एक दर्जन लोगों ने थामा...

अयाह शाह में बसपा का बढ़ा जनाधार, एक दर्जन लोगों ने थामा हाथी का दामन

फतेहपुर। अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 137/138 पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बसपा जिला अध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश जाटव, चिंतामणि वर्मा, विवेक कुमार माधुरे, मनोज गौतम, गुलाब पासी, एम.पी. भास्कर, बाराती लाल निषाद एवं राजपाल गौतम मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लल्लू पाल की अगुवाई में पंकज पाल, बाबू प्रसाद पाल, रामबाबू पाल, संतलाल पाल, रामकिशोर पाल, चंद्रशेखर पाल, राजेंद्र पाल, प्रहलाद पाल और संतोष पाल सहित लगभग एक दर्जन लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान सभी नव सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मायावती को पुनः मुख्यमंत्री बनाने तथा अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular