HomeEducationRajasthan Patwari Final Result: आरएसएसबी पटवारी फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, नाम और...

Rajasthan Patwari Final Result: आरएसएसबी पटवारी फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, नाम और रोल नंबर वाइज चेक करें रिजल्ट

राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। फाइनल लिस्ट में नॉन टीएसपी एरिया के 308 एवं टीएसपी एरिया के 57 अभ्यर्थियों को जगह मिली है।

कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) की ओर से पटवारी भर्ती के लिए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चयनित उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। फाइनल लिस्ट आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवाई गई है। आप साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए PDF लिंक पर क्लिक करके मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके परिणाम की जांच कर सकते हैं।

मेरिट लिस्ट में दर्ज है ये डिटेल

राजस्थान पटवारी भर्ती की फाइनल मेरिट लिस्ट में अभ्यर्थी की रैंक, एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, कैंडिडेट नाम, माता-पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ, कैटेगरी, एरिया सहित अन्य डिटेल दर्ज है।

मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का तरीका

आपको बता दें कि मेरिट लिस्ट TSP एवं नॉन टीएसपी एरिया के अनुसार अलग-अलग जारी हुई है। आप नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर या डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-

  • सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर आपको रिजल्ट बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसमें आप अपने नाम सहित अन्य डिटेल चेक कर सकते हैं।

RSSB Patwari Final Result 2026

Merit List (TSP) लिंक 1

Merit List (Non TSP) लिंक 2

कितने अभ्यर्थियों की हुई नियुक्ति

आरएसएसबी की ओर से जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए कुल 308 अभ्यर्थियों एवं टीएसपी एरिया के लिए कुल 57 अभ्यर्थियों को फाइनल लिस्ट में जगह दी गई है। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular