पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ रानी अमीता सिंह के जन्म दिवस पर राजर्षि रणांजय सिंह जन कल्याण समिति की ओर से 21किमी लम्बी नमो मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है।इस दौड़ में शामिल होने के लिए अमेठी विधानसभा क्षेत्र के 275धावकों ने आवेदन किया है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ रानी अमीता सिंह का जन्म दिन पिछले वर्ष नारी चेतना और शक्ति दिवस के रूप में मनाया गया था।इस वर्ष एथेलेटिक्स का बड़ा आयोजन जुड़ने से खिलाडी और खेलप्रेमी सभी ख़ुश हैं। राजर्षि रणांजय सिंह शैक्षिक संस्थान समूह के सभी शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की है।
पंजीयन का काम राजर्षि रणांजय पी जी कालेज आसलदेव पीपरपुर,आर आर पी जी कालेज, रानी सुषमा देवी महिला महाविद्यालय देवीपाटन अमेठी, रणवीर इंटर कालेज अमेठी और राजर्षि रणांजय सिंह इन्जीनियरिंग कालेज मुंशीगंज को पंजीयन केन्द्र बनाया गया है। शुक्रवार तक 275पंजीयन हुए हैं।नमो मैराथन का आयोजन ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है।





