महाराट्र बोर्ड 10th रिजल्ट आज सुबह 11:30 पर बजे जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स या उनके माता पिता अब नतीजे आने के बाद सीधे इस पेज से परिणाम चेक कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं।
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (MSBSHSE) द्वारा कक्षा 10वीं (SSC) की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 20 फरवरी से लेकर 18 मार्च 2026 तक करवाया गया था जिसमें 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इन सभी स्टूडेंट्स को अब नतीजे जारी होने का इंतजार अब खत्म हो गया है। वेबसाइट पर Maharashtra SSC Result 2026 की घोषणा आज यानी 8 मई को सुबह 11:30 बजे कर दी गई है।
डिजीलॉकर पर भी रिजल्ट का लिंक एक्टिव
महाराष्ट्र बोर्ड दसवीं रिजल्ट (Maharashtra Board 10th result) को लेकर पहले डिजीलॉकर पर भी लिंक दिया गया है। आप यहां दिए जा रहे वेबसाइट एवं डिजीलॉकर में से किसी भी लिंक का उपयोग करके परिणाम चेक कर सकते हैं।
केवल 4 स्टेप्स में रिजल्ट कर सकते हैं चेक
- स्टेप 1: महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2026 कक्षा 10 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in या sscresult.mahahsscboard.in पर विजिट करना होगा।
- स्टेप 2: इसके बाद आपको View SSC Result रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 3: अब आपको रोल नंबर एवं मां का पहला नाम दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- स्टेप 4: जानकारी सबमिट होते ही स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Maharashtra Board SSC 10th result 2026 Link
Maharashtra SSC Result 2026 digilocker Link
फेल होने वाले स्टूडेंट्स ऐसे हो सकेंगे पास
कई बार बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्र डर की वजह से गलत कदम उठा लेते हैं। ऐसे छात्रों को बता दें कि उन्हें फेल होने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड द्वारा सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन करवाया जाता है। इसके लिए आवेदन नतीजे आने के बाद लिए जायेंगे। फेल होने वाले छात्र सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आवेदन कर सकेंगे। दोबारा परीक्षा देकर स्टूडेंट्स इसी साल एग्जाम को पास कर सकेंगे और अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।





