Saturday, May 30, 2026
spot_img
HomeEntertainmentDhurandhar 2 Lifetime Collection: ऐतिहासिक कमाई कर 'पवेलियन' लौटी 'धुरंधर 2', दो...

Dhurandhar 2 Lifetime Collection: ऐतिहासिक कमाई कर ‘पवेलियन’ लौटी ‘धुरंधर 2’, दो महीने में Box Office पर छापे करोड़ों

रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 जल्द ही भारत में ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। उसके पहले आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ कमाकर ‘धुरंधर 2’ थिएटर्स को अलविदा कह रही है।

रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिसके बाद से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस धुआं काट रखा था। पहले दिन से ही फिल्म शानदार कमाई कर रही थी। वहीं मई में इसने थिएटर्स में 2 महीने भी पूरे कर लिए थे।

अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। इसके पहले आइए जानते हैं फिल्म ने दुनियाभर में कितनी कमाई की और यह भारत की सबसे कमाऊ फिल्म दंगल (Dangal) से कितना पीछे रह गई।

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग करने वाली धुरंधर 2 शुरुआती 20 दिनों तक डबल डिजीट में कमाई करती रही। इसके बाद 45 दिनों तक करोड़ों में पैसे छापती रही। इसके बाद भी फिल्म थिएटर्स में लगातार चलती रही। भूत बंगला, दृश्यम 2, कृष्णावतारम् जैसी बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बावजूद धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने अच्छा प्रदर्शन किया।

हालांकि अब दो महीने से ज्यादा वक्त बाद कई थिएटर्स से फिल्म उतर चुकी है और अपनी डिजीटल रिलीज की तैयारी कर रही है। वहीं कुछ थिएटर्स में फिल्म बहुत कम शोज के साथ चल रही है। आज फिल्म का 72वां दिन है और इस दिन फिल्म ने 0.10 करोड़ का कलेक्शन किया है।

इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ का नेट इंडिया कलेक्शन 1,148 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,812 करोड़ रुपये हो गया है।

धुरंधर 2 नेट इंडिया कलेक्शन- 1,148 करोड़ रुपये

धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 1,812 करोड़ रुपये

नहीं तोड़ पाई दंगल का रिकॉर्ड?

1800 करोड़ पार करने के साथ ही ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) भारत की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। आमिर खान की ‘दंगल’ अब भी 2000 करोड़ के साथ नंबर 1 पर बनी हुई है। धुरंधर 2, दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ ही कदम दूर रह गई।

‘धुरंधर 2’ के बारे में

धुरंधर: द रिवेंज 2026 की एक भारतीय हिंदी-भाषा की जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म (Spy Thriller) है, जिसे आदित्य धर (Aditya Dhar) ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने Jio Studios और B62 Studios के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

यह 2025 की फिल्म धुरंधर का सीक्वल है और इस डुओलोजी की आखिरी फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मानव गोहिल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular