Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAligarhआगरा की घटना को लेकर अलीगढ़ में करणी सेना का प्रदर्शन,

आगरा की घटना को लेकर अलीगढ़ में करणी सेना का प्रदर्शन,

एसपी सिटी के माध्यम से एडीजी आगरा जोन को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़। 14 अप्रैल 2026 को आगरा में डॉ.भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा के दौरान हुई कथित घटना को लेकर करणी सेना की टीम ने विरोध दर्ज कराया।इतना ही नहीं संगठन के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मामले में सख्त कार्यवाही की मांग की।करणी सेना के पदाधिकारियों का आरोप है कि आगरा के सिकंदरा स्थित भगवान परशुराम चौक पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जूते-चप्पल पहनकर चढ़ते हुए आपत्तिजनक नारेबाजी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। जिससे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।इस संबंध में संगठन ने एसपी सिटी आदित्य बंसल के माध्यम से एडीजी आगरा जोन तक अपनी बात पहुंचाने का अनुरोध किया।

ज्ञापन में कहा गया कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास हैं,जिन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।आरोप है कि कुछ लोग शोभायात्राओं की आड़ में समाज के विभिन्न वर्गों के बीच तनाव पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।करणी सेना ने कहा कि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर उन्हें जेल भेजा जाए,ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने का साहस न कर सके और प्रदेश का माहौल खराब न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular