Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीएम की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम...

डीएम की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम सम्पन्न

डीएम ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का कराया अन्नप्राशन

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में विकास खण्ड बर्डपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बर्डपुर नम्बर-7 ग्राम रमवापुर के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि शासन की मंशा है कि गांवों में चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को सुनकर गांव में ही उसका समाधान कराया जाये। केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ दिलाया जाये। उन्होंने कहा कि बार्डर एरिया के सभी गांवो में बेहतर नेटवर्क कनेक्टीविटी, सड़क आदि मुहैया कराया जाये। किसानों के गेंहू की खरीद सरकारी एमएसपी की दर पर हो।

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया कि फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा ले जिससे खाद, बीज व अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणो से जानकारी प्राप्त किया गया कि शासन की योजनाओ की जानकारी मिल रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शासन की योजनाओ का लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए। पात्र लोगो का आयुष्मान कार्ड बनवाये। आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा है। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसलों के क्षति पूर्ति का भुगतान एवं किसान सम्मान निधि की समस्याओं का निराकरण कराये।

शासन से निर्देश मिले हैं कि पहले से चल रही योजनाओं को और अधिक सुधार कर प्रभावी रूप से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी को पेंशन से जुड़ी समस्या है, जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन या दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है, तो वे तुरंत जानकारी दें। जनपद स्तर एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। वरासत के प्रकरणो को समयान्तर्गत निस्तारित कराये। भूमि विवाद/पैमाइश आदि प्रकरण यदि है तो प्रार्थना-पत्र दे सकते है।

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाये। इसके किसी भी प्रकार की हीलाहवाली करने पर संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जन्म प्रमाण-पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र का आवेदन निर्धारित समय में निस्तारित कराये। आपदा राहत के अन्तर्गत लाभ दिलाये। कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाये। ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रजत कुमार चौरसिया, उप जिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, पीडी नागेन्द मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गणेश प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी बर्डपुर व अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारीगण एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular