HomeMarqueeस्वर्ण मुकुट पहनाए, सिक्कों से तुलादान किया विधायक का: कोंच में विकास...

स्वर्ण मुकुट पहनाए, सिक्कों से तुलादान किया विधायक का: कोंच में विकास कार्यों के लिए मिला सम्मान, तीतरा खलीलपुर में खेल ग्राउंड पर हुआ कार्यक्रम

उरई (जालौन)।माधौगढ़-कोंच विधायक मूलचंद्र निरंजन को विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए उनके विकास कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। 88 किलोग्राम सिक्कों से उनका तुलादान किया गया और तीन स्वर्ण मुकुट पहनाए गए। यह सम्मान कार्यक्रम एमएसडी महाविद्यालय तीतरा खलीलपुर के खेल मैदान पर आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान प्रदान किया गया। विधायक ने इस अवसर पर कहा, केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार हर क्षेत्र में विकास की इबारत लिख रहीं हैं। उन्होंने कहा, उनकी कोशिश है कि विकास की किरणें विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर तक पहुंच सकें, इसके लिए वह लगातार काम कर रहे हैं।

एमएसडी महाविद्यालय परिवार ने विधायक का अभिनंदन किया। यह आयोजन कोंच के तीतरा खलीलपुर गांव में रात 10 बजे शुरू हुए माधौगढ़ विधानसभा प्रीमियम लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान किया गया। विधायक को क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के लिए यह विशेष सम्मान दिया गया। इस अवसर पर विधायक ने खेलों को युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करती हैं। विधायक ने क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

तुलादान कार्यक्रम में महाविद्यालय की अध्यक्ष मीरा देवी, प्रबंधक शिवप्रसाद निरंजन, संरक्षक विजय सिंह, कोषाध्यक्ष हरिमोहन, सरदार पटेल और इंद्रपाल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। इसके साथ ही उन्हें तीन स्वर्ण मुकुट भी विजय सिंह निरंजन, शिवप्रसाद निरंजन, रामेश्वर दयाल अहिरवार, भोजराज सिंह दद्दू, श्याम सुंदर, शिरोमणि सिंह तीतरा, हरिमोहन तीतरा, श्रीराम, अनुराग सिंह बॉबी, अशोक कुमार आदि द्वारा पहनाकर सम्मानित किया। पहनाए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular