Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarस्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई प्रभात फेरी

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई प्रभात फेरी

टांड।अंबेडकर नगर।।बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का नामांकन बढ़ाने के लिए सत्र 2026- 27 में 1 अप्रैल से चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान के अंतिम दिन प्राथमिक विद्यालय रामपुर बेनीपुर, शिक्षा क्षेत्र- बसखारी के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता प्रभात फेरी एआर पी प्रमोद विश्वकर्मा एवं रणविजय सिंह यादव तथा प्रधानाध्यापक दिनेश नारायण सिंह के नेतृत्व में ग्राम सभा रामपुर बेनीपुर में निकाली गई।

छात्र-छात्रा द्वारा स्कूल चलो अभियान से संबंधित नारे पढ़ी-लिखी नारी, घर की उजियारी ,सब पढ़े सब बढ़ें, लड़का – लड़की एक समान, यही संकल्प यही अभियान,मत करो अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल, पापा हमें प्यार दो ,पढ़ने का अधिकार दो आदि लगाते हुए चल रहे थे। छात्र छात्राओं के हाथों में इन नारों से संबंधित पट्टिकाएं भी थीं। ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष नवीन सत्र के पहले पक्ष में विद्यालय से संबंधित प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र आदि अपने कार्यरत विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिए घर-घर संपर्क करते हैं और नए बच्चों का नामांकन करने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करते हैं।

इस वर्ष भी इसी कड़ी में यह कार्य किया जा रहा है । प्रधानाध्यापक दिनेश नारायण सिंह ने बताया कि इस अभियान को गति देने के लिए विकास खंड में नियुक्त एआर पी आदि भी सहयोग कर रहे हैं । पंचायत घर पहुंचने पर ग्राम प्रधान गंगेश कुमार पासवान ने प्रभात फेरी का स्वागत किया और ग्राम वासियों को अपने बच्चों का नाम प्राथमिक विद्यालय में लिखने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही उन्होंने इस सत्र में बच्चों के लिए कुछ नई व्यवस्थाएं लागू करने का भी आश्वासन उपस्थित अभिभावकों को दिया। प्रभात फेरी गांव की गलियों तथा पगडंडियों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। विद्यालय के सहायक अध्यापक राजित राम, सुभाष ,अनिल कुमार, श्रीमती मोनिका यादव, शिक्षामित्र श्रीमती शांति देवी, श्रीमती कुसुम लता देवी ईसीसी एजुकेटर सुश्री अनु सिंह आदि ने प्रभात फेरी निकालने में सक्रिय भूमिका निभाई । प्रधानाध्यापक ने सभी को सहयोग के लिए आभार ज्ञापित किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular