HomeMarqueeविश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभारी मंत्री गोण्डा की अध्यक्षता में वृक्षारोपण एवं...

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभारी मंत्री गोण्डा की अध्यक्षता में वृक्षारोपण एवं विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन

समीक्षा बैठक में बिना किसी सूचना की अनुपस्थित रहने पर एक्सईएएन विद्युत मनकापुर का वेतन रोकने की निर्देश

गोण्डा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद गोण्डा में पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने ग्राम पड़री पारासराय तिर्रेमनोरमा में आयोजित विशेष कार्यक्रम में जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी सांसद प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख इटियाथोक तथा भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों एवं महिलाओं को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधों का वितरण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक नागरिक को इसमें सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए।

इसके उपरांत जिला पंचायत सभागार, में प्रभारी मंत्री आशीष पटेल की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष विधायक कटरा बाजार विधायक तरबगंज विधायक गौरा सांसद प्रतिनिधि गोण्डा सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि विधायक मनकापुर प्रतिनिधि तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में विद्युत, लोक निर्माण, जल निगम, पंचायत, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, मनरेगा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा, कृषि, पर्यटन, उद्यान, उद्योग, राजस्व तथा पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों की प्रगति एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान विद्युत विभाग की समीक्षा में अधिशासी अभियंता विद्युत, मनकापुर कमर फारुख बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिस पर प्रभारी मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए तथा जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम संबंधित जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से ही आयोजित किए जाएं।

इसके अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी समय-समय पर संबंधित जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अपर जिलाधिकारी मुख्य राजस्व अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी सदर परियोजना निदेशक जिला पंचायत राज अधिकारी डीईएसटीओ डीसी एनआरएलएम सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular