HomeItawaबॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर ने इटावा में कल्याण ज्वेलर्स के 38 वें...

बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर ने इटावा में कल्याण ज्वेलर्स के 38 वें शोरूम का किया उद्घाटन

इटावा में हमारे नए शोरूम की शुरूआत के साथ,हमारा उद्देश्य एक समग्र इकोसिस्टम तैयार करना और अपने ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करते हुए उनके शॉपिंग अनुभव को बेहतर बनाना है- रमेश कल्याणरमन

इटावा। भारत की सबसे भरोसेमंद और अग्रणी ज्वेलरी कंपनियों में से एक, कल्याण ज्वेलर्स ने बुधवार को इटावा में अपने नए शोरूम का शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर द्वारा किया गया।इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और अधिक मज़बूत करने के उद्देश्य से ब्रांड ने यह अगला कदम बढ़ाया है।यह उत्तर प्रदेश में कल्याण ज्वेलर्स का 38 वां शोरूम है।यहाँ ग्राहकों को शानदार माहौल के साथ कल्याण ज्वेलर्स की विभिन्न सिग्नेचर ज्वेलरी लाइन्स से डिज़ाइनों का विस्तृत संग्रह मिलेगा।नया शोरूम इस क्षेत्र के लोगों को खरीदारी का एक बेजोड़ और बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए,बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर ने कहा कि कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन के मौके पर आज यहाँ आकर मुझे बेहद खुशी हो रही है।कल्याण ज्वेलर्स जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है,जिसकी बुनियाद भरोसा,पारदर्शिता और ग्राहकों की संतुष्टि जैसे मज़बूत मूल्यों पर टिकी है। मुझे पूरा विश्वास है कि यहाँ के लोग कल्याण ज्वेलर्स को ढेर सारा प्यार देंगे। वे न केवल हमारी बेहतरीन सेवाओं की तारीफ करेंगे,बल्कि यहाँ पेश किए गए शानदार ज्वेलरी कलेक्शन्स को भी बेहद पसंद करेंगे।

नए शोरूम के शुभारंभ पर टिप्पणी करते हुए,कल्याण ज्वेलर्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने कहा कि इटावा में हमारे नए शोरूम की शुरूआत के साथ,हमारा उद्देश्य एक समग्र इकोसिस्टम तैयार करना और अपने ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करते हुए उनके शॉपिंग अनुभव को बेहतर बनाना है।हम कंपनी के भरोसे और पारदर्शिता के मूल सिद्धांतों पर कायम रहते हुए,ग्राहकों को विश्व स्तरीय माहौल प्रदान करने और समय के साथ खुद को लगातार अपग्रेड करने की इच्छा रखते हैं।इस शुभारंभ की ख़ुशी में,कल्याण ज्वेलर्स ने 1 लाख रुपये से अधिक की खरीदारी पर 0% मेकिंग चार्ज(वैल्यू एडिशन)की घोषणा की है।

इसके साथ ही,मेकिंग चार्ज पर 30% तक की छूट और स्टोन वैल्यू पर 15% तक की छूट भी दी जा रही है।इन ज्वेलरी खरीदारियों पर ‘कल्याण स्पेशल गोल्ड बोर्ड रेट’ भी लागू होगा,जो कि बाज़ार में सबसे कम है और कंपनी के सभी शोरूमों में एक समान(स्टैंडर्डाइज्ड)है।ये सभी ऑफर्स केवल एक सीमित अवधि के लिए ही वैध हैं।कल्याण ज्वेलर्स में बेची जाने वाली सभी ज्वेलरी बीआईएस हॉलमार्क प्रमाणित होती है और कई शुद्धता जांचों से गुज़रती है।

इसके साथ ही,ग्राहकों को ‘कल्याण ज्वेलर्स 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट’ भी मिलेगा,जो शुद्धता,गहनों के मुफ्त लाइफटाइम मेंटेनेंस,उत्पाद की विस्तृत जानकारी, और पारदर्शी एक्सचेंज व बाय-बैक पॉलिसियों की गारंटी देता है।यह सर्टिफिकेशन अपने वफादार ग्राहकों को सबसे बेहतरीन सेवाएं और उत्पाद देने की ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शोरूम में कल्याण ज्वेलर्स के लोकप्रिय हाउस ब्रांड्स भी उपलब्ध होंगे,जिनमें मुहूरत(शादी के शानदार आभूषणों की विशेष श्रेणी),मुद्रा(हाथों से बनी एंटीक ज्वैलरी),निमाह (टेंपल ज्वैलरी),ग्लो (डांसिंग डायमंड्स),ज़िया(सॉलिटेयर जैसे हीरों के आभूषण),अनोखी(अनकट हीरे),अपूर्वा (विशेष अवसरों के लिए हीरों के आभूषण),अंतरा (शादी के लिए हीरों के खास आभूषण),हेरा(हीरे,जिन्हें आप हर दिन पहन सकती हैं),रंग (कीमती रत्नों के आभूषण)और हाल ही में लॉन्च किया गया लीला (रंगीन स्टोन और हीरे के आभूषण)शामिल हैं।

अंशिका व सोनी ने करिश्मा कपूर को अपने हाथों से बनाया हुआ उनका स्केच दिया

इटावा। बालीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर की एक झलक पाने के लिए बुधवार को शहर में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।कचहरी रोड पर लोग करीब दो घंटे तक उनके आने का इंतजार करते रहे।मंच पर पहुंचते ही करिश्मा कपूर ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और कहा नमस्ते इटावा आप कैसे है तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।करिश्मा कपूर ने अपने चर्चित गीत ‘टन टना टन टन टन तारा’की धुन पर थोड़ा डांस भी किया
जिससे मौजूद दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया।इस दौरान दो बच्चियों अंशिका व सोनी ने उन्हें अपने हाथों से बनाया हुआ उनका स्केच भेंट किया।करिश्मा कपूर ने बच्चियों के इस स्नेह को मुस्कराकर स्वीकार किया,उन्हें अपने पास बुलाया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाईं।यह लम्हा कार्यक्रम का सबसे यादगार आकर्षण बन गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular