आजमगढ़ (अवधनामा ब्यूरो)। ग्राम उदींयावा तहसील लालगंज थाना बरदह के रहने वाली महिलाओ द्वारा आज जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर आबादी के बीच स्थित पोखरे को किया गया पट्टा रद्द करने की मांग किया है l ग्रामीण महिला ने बताया की आबादी नंबर 504,506 ग्राम उदियावा सम्मिलित खाता है l जिसमें पुरुषोत्तम बेचन आदि लोगों की कृषि पट्टा है और इस पोखरी का भीटा पर 1954 से पहले ही आबादी आबाद है l अर्थात कई पीढ़ियां से आबादी है l खाता संख्या 506 सम्मिलित खाता पोखरी 504 खाता संख्या की पोखरी को नोटिस गजट अगस्त में अंतिम अवसर के साथ प्रकाशित हुआ था l प्रश्नगत पोखरी पर आबादी जो अत्यंत घनी है सभी गृहस्थ का कार्य जैसे जानवरों का देखभाल बर्तन की धुलाई खेती का कार्य धार्मिक कार्य छठ से महत्वपूर्ण कार्य सिंचाई कार्य होता है l
इसकी उपयोगिता को देखते हुए आबाद आबादी के कारण और जन आक्रोश को देखते हुए गलत ढंग से पट्टा कर दिया गया है तथा अब मिट्टी निकालने नलकूप का पानी जाने से और सिंचाई करने से भी रोक रहे हैं l इस संबंध में श्रीमान को 28 फरवरी को भी प्रार्थना पत्र दिया गया था कोई कार्रवाई नहीं की गई l ग्रामीणों ने उक्त पट्टे को निरस्त करने की मांग करते हुए पहले जैसे सामाजिक कार्य होता था उसके लिए खुलवा दिया जाने पट्टे को निरस्त करने की मांग किया है l जल खाता पोखरी एक ही आदमी संतोष सरोज ने कर लिया है जिससे 40 घर की आबादी है l पट्टे के कारण सामाजिक कार्य बंद हो गए हैं l तत्काल समस्या का समाधान की मांग किया गया है l इस अवसर पर राम रतन मीरा राजभर अनीता, रेनू,रीमा, माया,यशोदा,रीना, शांति, फिरती सहित दर्जनों पीड़ित महिला उपस्थित थी l





