HomeMarqueeटेकबॉल में भारत को शुरुआती झटका

टेकबॉल में भारत को शुरुआती झटका

नई दिल्ली। एशियाई खेल 2026 में भारत की टेकबॉल पुरुष युगल स्पर्धा की शुरुआत निराशाजनक रही। डेकलान मार्शल गोंजाल्वेस और मोहम्मद अनस इमरान बेग की भारतीय जोड़ी ग्रुप बी के  नों मुकाबले हारकर क्वार्टर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।

भारतीय जोड़ी को पहले मुकाबले में वियतनाम के त्रुओंग जियांग बा और आन खोआ ले ने 12-10, 12-8 से हराया। इसके बाद दक्षिण कोरिया की जोड़ी के खिलाफ भारत को 4-12, 7-12 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों हार के बाद गोंजाल्वेस-बेग की पुरुष युगल चुनौती समाप्त हो गई।

टेकबॉल फुटबॉल और टेबल टेनिस का मिश्रण है और इस बार एशियाई खेलों में पहली बार शामिल किया गया है। हालांकि पुरुष युगल में भारत का अभियान खत्म हो गया है, मोहम्मद बेग मिश्रित युगल में भारत की चुनौती जारी रखेंगे।

गोंजाल्वेस और बेग इससे पहले 2024 विश्व चैंपियनशिप में पुरुष युगल का कांस्य पदक जीतकर टेकबॉल में भारत का पहला विश्व चैंपियनशिप पदक दिला चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular