सपा के नेता शाह आलम गुड्डू जमाली द्वारा गरीब असहाय मरीजों एवं बेटियों की शादी हेतु चेक द्वारा ₹4,04,000 की आर्थिक सहायता
आजमगढ़। सदस्य विधान परिषद एवं पूर्व विधायक मुबारकपुर शाह आलम उर्फ़ गुड्डू जमाली एमएलसी द्वारा समाजसेवा और जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए दिनांक 29 मई 2026 से 04 जून 2026 तक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के गरीब असहाय मरीजों के इलाज तथा जरूरतमंद बेटियों के विवाह हेतु कुल ₹4,04,000 (चार लाख चार हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर शाह आलम उर्फ़ गुड्डू जमाली एमएलसी ने कहा कि राजनीति में आने का उनका मकसद केवल समाजसेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। राजनीति उनके लिए पद या सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का एक सशक्त ज़रिया है।
उन्होंने कहा कि गरीबों, असहाय मरीजों, विधवाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद बेटियों की सहायता करना उनका नैतिक दायित्व है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही उनके सार्वजनिक जीवन का उद्देश्य रहा है और आगे भी यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार, विश्वास और दुआएं ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी हैं। जरूरतमंद परिवारों के सुख-दुख में सहभागी बनना और हर संभव सहयोग देना उनके जीवन का संकल्प है। इसी भावना के साथ जनसेवा का अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को राहत और सहायता मिल सके।





