Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarजन्नतुल बक़ी के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर जलालपुर में निकाला गया...

जन्नतुल बक़ी के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर जलालपुर में निकाला गया कैंडल मार्च

महत्वपूर्ण ख़बर जलालपुर, अंबेडकरनगर सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना मुनव्वरा स्थित जन्नतुल बकी कब्रिस्तान में पैगंबर हज़रत मोहम्मद मुस्तफा की इकलौती बेटी हज़रत फातिमा जहरा समेत चार इमामों की कब्रों को सऊदी हुकूमत द्वारा ध्वस्त किए जाने के विरोध में शुक्रवार शाम जलालपुर नगर में कैंडल मार्च निकाला गया।

कैंडल मार्च शाम करीब 7 बजे जाफराबाद बड़ी मस्जिद से शुरू होकर विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण करता हुआ सराय चौक, डॉ. सुरेश यादव चौराहा, थाना परिसर के सामने से होते हुए यादव चौराहे से गुजरकर रौजा कासिम पहुंचा। यहां यह मार्च एक बड़े जलसे में तब्दील हो गया।

जलसे में बड़ी संख्या में मौजूद उलमाओं ने अपने संबोधन में जन्नतुल बकी में ध्वस्त की गई कब्रों के पुनर्निर्माण की मांग उठाई। मौलाना मीशम रजा जाहदी, मौलाना रमजान अली साबरी, मौलाना जाफर रजा जौहरी, मौलाना हैदर मेहंदी, मौलाना कर्रार हुसैन तुराबी, मौलाना जैगम अब्बास बाकरी और मौलाना सुहैल अब्बास ने भारत सरकार से अपील की कि वह सऊदी हुकूमत पर दबाव बनाकर पवित्र स्थलों का पुनर्निर्माण कराए।

कार्यक्रम में बतूल एकेडमी के जायल हुसैन, इनाम हुसैन जाफरी, एहसान रजा मीशम, अदनान अब्बास, अली हैदर काजिम रजा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाल अजय प्रताप यादव अपने पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular