डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। स्थानीय विकासखंड के तमाम परिषदीय विद्यालयों में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट योगदान देने वाले व बेहतर छात्र उपस्थिति वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कुछ विद्यालयों में कक्षा बार टॉपर बच्चों को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।
डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के बंजरहवा में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक नसीम अहमद रहे। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार होता जा रहा है। तमाम योजनाएं विद्यालयों में चल रही है।
जिसका लाभ बच्चों को मिल रहा है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक जियाफत हुसैन फारूकी ने विद्यालय की उपलब्धियां को गिनाया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नाटक, डांस आदि प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। विद्यालय में अध्यनरत बच्चों में से उत्कृष्ट योगदान देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
अपने संबोधन में एआरपी शेषराम यादव कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों में भी भाग लेना चाहिए। सभी बच्चे मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई करें। परिषदीय विद्यालयों में तमाम प्रतिभाएं हैं जो शिक्षा ग्रहण करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर एआरपी इश्तियाक अहमद, अध्यक्ष चंद्रशेखर, ग्राम प्रधान गुरु प्रसाद , ममता भारती, नसीबुल्लाह ,करीमुल्लाह, रामपाल, शमा परवीन, अनुपम श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।





