Sunday, May 31, 2026
spot_img
HomeMarqueeजोगिया ब्लॉक सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बैठक...

जोगिया ब्लॉक सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बैठक संपन्न

बांसी सिद्धार्थनगर।शनिवार को विकास खंड जोगिया के ब्लॉक सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी रामानंद वर्मा ने की।बैठक के दौरान संचारी रोगों (जैसे डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार) की रोकथाम के लिए ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता, फॉगिंग और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। खंड विकास अधिकारी ने उपस्थित सचिवों और ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जल-जमाव की समस्या को दूर करें और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करें।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग और ब्लॉक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। एडीओ पंचायत प्रदीप सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया से बीएएम प्रवीन त्रिपाठी और एनएमए रविशंकर मिश्रा।ब्लॉक सचिव मो. मुस्तफा, परमात्मा यादव, अभिषेक त्रिपाठी, गायत्री चौधरी सहित अन्य सचिव।ग्राम प्रधान: इंदल लोधी, मनीराम, मनमोहन, नीरज सिंह, दुर्गाप्रसाद चौधरी, मनीष मिश्रा आदि।पंचायत सहायक बालगोविंद, पंकज, अजय प्रजापति, अभिषेक गुप्ता, सुमन कुमारी, काजल मिश्रा, नेहा यादव एवं समस्त स्टाफ।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि इस अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करेंगी। अंत में, सभी उपस्थित सदस्यों ने इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया ताकि क्षेत्र को संचारी रोगों से मुक्त रखा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular