एक स्टडी में पता चला है कि दिमाग में कैल्शियम की मात्रा बढ़ने से एंग्जायटी का खतरा बढ़ जाता है।
एक अध्ययन के अनुसार, मस्तिष्क में माइक्रोग्लिया नामक विशेषीकृत इम्यून कोशिकाओं में उच्च कैल्शियम का स्तर चिंता से जुड़ा हो सकता है, जिसके परिणाम नए न्यूरोसायकेट्रिक विकारों के उपचार के लिए मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
हाल के शोध से संकेत मिलता है कि ये कोशिकाएं केवल निष्क्रिय रक्षक नहीं हैं, बल्कि कैल्शियम सिग्नलिंग के माध्यम से सक्रिय रूप से चिंता और जुनूनी व्यवहार को नियंत्रित करती हैं। पिछले अध्ययनों में पाया गया कि माइक्रोग्लिया चूहों में चिंता के लिए एक्सेलेरेटर और ब्रेक के रूप में काम कर सकते हैं।
कैल्शियम संकेतों के माध्यम से चिंता
यूटा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने स्वस्थ चूहों में आब्सेसिव-कंपल्सिव और चिंता से संबंधित व्यवहारों के दौरान माइक्रोग्लिया को सक्रिय करने वाले कैल्शियम को एक प्रमुख रासायनिक संकेत के रूप में पहचाना है और आब्सेसिव कंपल्सिव स्पेक्ट्रम डिसआर्डर (ओसीएसडी) और क्रॉनिक चिंता के चूहों के माडल में भी माइक्रोग्लिया को सक्रिय करता है। यह शोध स्थापित करता है कि कैसे कैल्शियम संकेतों के माध्यम से चिंता पैदा होती है और बनी रहती है।
माइक्रोग्लिया न्यूरोसाइकाइट्रिक विकारों को समझने के लिए अहम कारक
लुइसविले यूनिवर्सिटी के पीडियाट्रिक रिसर्च इंस्टीट्यूट में पीडियाट्रिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर और इस शोध के पहले लेखक नवीन नागराजन ने कहा कि माइक्रोग्लिया केवल निष्क्रिय इम्यून कोशिकाएं नहीं हैं, बल्कि वे कैल्शियम जैसे विशिष्ट मालिक्यूलर संकेतों के माध्यम से चिंता, खुद की देखभाल और आब्सेसिव कंपल्सिव से संबंधित व्यवहारों को सक्रिय रूप से नियंत्रित करती हैं। नागराजन ने कहा कि इससे माइक्रोग्लिया न्यूरोसाइकाइट्रिक विकारों को समझने और उनका इलाज करने के लिए एक अहम लक्ष्य बन जाती है।
शोधकर्ताओं ने आनुवंशिक उपकरणों का उपयोग करते हुए स्वस्थ चूहों में ‘एचओएक्सबी8’ नामक माइक्रोग्लिया के एक समूह को अस्थायी रूप से सक्रिय करने के लिए प्रकाश आधारित कोशिका उत्तेजना का संयोजन किया, जिन्हें खुद की देखभाल और चिंता जैसे व्यवहार करते हुए देखा गया। हालांकि, यह ज्ञात नहीं था कि एचओएक्सबी माइक्रोग्लिया कोशिकाओं के भीतर कौन सा घटना इन व्यवहारों को सक्रिय कर रही थी ।
उच्च कैल्शियम स्तर से मिलता है संकेत
टीम ने पाया कि माइक्रोग्लिया के भीतर कैल्शियम संकेत महत्वपूर्ण हैं । यह उच्च कैल्शियम स्तर आब्सेसिव ग्रूमिंग और चिंता को सक्रिय करने वाला एक महत्वपूर्ण आणविक संकेत के रूप में काम करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैल्शियम आयन माइक्रोग्लिया कोशिकाओं को निर्देशों को कोड़ और संप्रेषित करने में सक्षम बनाते हैं, जो व्यवहारिक परिणाम को आकार देते हैं।
स्वस्थ चूहे जो ग्रुमिंग, एक स्थान पर ठहरने या अन्य चिंता जैसे व्यवहार कर रहे थे, उनके माइक्रोग्लिया में कैल्शियम स्तर में वृद्धि के साथ संबंधित थे। जब व्यवहार बंद हो गए, तो कैल्शियम सामान्य स्तर पर लौटता हुआ देखा गया। इसके अतिरिक्त, कैल्शियम को हमेशा एचओएक्सबी8 म्यूटेंट माइक्रोग्लिया में क्रानिक चिंता व ओसीएसडी वाले चूहों में उच्च पाया गया।





