उत्तर प्रदेश ने फार्मर आईडी बनाने में बेहतर प्रदर्शन किया है, 72.2% लक्ष्य हासिल किया और 91% डिजिटल क्रॉप सर्वे पूरा किया। कृषि मंत्रालय ने सभी राज्यों को 20 मई तक अनक्लेम्ड प्लाटों को भी फार्मर आईडी से जोड़ने का निर्देश दिया है।
लखनऊ। कृषि क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने कई मानकों पर बेहतर प्रदर्शन कर अन्य राज्यों के लिए उदाहरण पेश किया है। लखनऊ में आयोजित क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में कृषि मंत्रालय के अपर सचिव अपर सचिव प्रमोद कुमार ने राज्यों में फार्मर आइडी बनाने की प्रक्रिया को लेकर यूपी की तारीफ की।
कहा कि देश के 19 राज्यों में अब तक 9.4 करोड़ फार्मर आइडी बनी है। यूपी 75 प्रतिशत आइडी बनाकर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। कहा कि जिस जमीन पर किसी का दावा नहीं है, उसे भी फार्मर आइडी से जोड़ने की प्रक्रिया में लाना चाहिए।
कृषि मंत्रालय के अधिकारी ने यूपी में 2.88 करोड़ किसानों की आइडी बननी है, जिसके सापेक्ष 72.2 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जा चुकी है। यूपी ने 91 प्रतिशत प्लाटों का डिजिटल क्राप सर्वे कर लिया है।
इसी क्रम में हिमाचल में 56 प्रतिशत किसानों की आइडी बनी, जबकि 92 प्रतिशत क्राप सर्वे किया गया है। हरियाणा में 11 प्रतिशत, उत्तराखंड में 17.9 प्रतिशत ही फार्मर आइडी बनी है।
भारत सरकार ने सभी राज्यों को पत्र भेजकर 20 मई तक ऐसी जमीनों को भी आइडी से जोड़ने के लिए कहा है, जिस पर किसी की दावेदारी नहीं (अनक्लेम्ड लैंड) है। इसके लिए सभी राज्यों को नोडल अधिकारी बनाने के लिए कहा गया है, वहीं जिलाधिकारियों पर जमीनों के सर्वे, फार्मर आइडी बनाने और अनक्लेम्ड प्लाटों को लिंक करने का जिम्मा दिया जाएगा।





