Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeMarqueeबिना कारण बिजली कटौती पर होगी सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी।

बिना कारण बिजली कटौती पर होगी सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी।

गोण्डा। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में विद्युत आपूर्ति, रखरखाव एवं सुधार कार्यों की प्रगति का आकलन करना रहा। समीक्षा के दौरान विद्युत सर्किल क्षेत्र मनकापुर की खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एक्सईएन विद्युत मनकापुर कमर फारुख को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और कार्यों में तेजी लाने की सख्त हिदायत दी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक खंडवार हाईटेंशन तारों की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, जिसमें नोटिस जारी किए गए मामलों, हटाए गए तारों तथा प्रगति पर चल रहे कार्यों का विवरण शामिल हो। साथ ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि से संबंधित कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यकतानुसार शीघ्र क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के मजरों में चल रहे विद्युतीकरण कार्यों की अद्यतन रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए।

सभी एसडीओ को अपने-अपने सबस्टेशन पर ही निवास करने के निर्देश दिए गए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना किसी उचित कारण के विद्युत आपूर्ति में कटौती किए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में बताया गया कि प्रथम चरण में 206 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों को चिन्हित कर हटाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें से 102 विद्यालयों से तार हटाए जा चुके हैं और शेष कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने शेष कार्य शीघ्र पूरा करने तथा गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, एसई विद्युत सुशील यादव, एक्सईएन गोण्डा शहर राम मोहन पाण्डेय, एक्सईएन करनैलगंज, एक्सईएन नवाबगंज, एक्सईएन मनकापुर, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार पाण्डेय, एबीएसए मुख्यालय राम खेलावन सिंह सहित समस्त एबीएसए, एसडीओ विद्युत व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular