Akshay Kumar और सैफ अली खान में से कौन है ‘हैवान’? 17 साल बाद एक साथ दिखेंगे ‘अनाड़ी-खिलाड़ी’

0
334

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी पर्दे पर पहले ही धमाल कर चुकी है। उन्होंने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी तू चोर मैं सिपाही जैसी फिल्मों में साथ काम किया। अब 17 साल बाद एक बार फिर से दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर नजर आएगी। उनकी आगामी फिल्म का टाइटल काफी यूनिक है।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को सालों बाद एक बार फिर से पर्दे पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। इस सुपरहिट जोड़ी ने तकरीबन 4 से 5 फिल्मों में साथ काम किया, जिसमें से अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही।

अक्षय कुमार और सैफ ने लास्ट साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में एक साथ काम किया था। फिल्म फ्लॉप हुई, लेकिन उनकी जोड़ी लोगों को पसंद आई। अब ये दोनों सुपरस्टार्स 17 साल बाद एक बार फिर से बिग स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। उनकी अगली फिल्म का टाइटल क्या होगा, इस पर से भी पर्दा उठ चुका है।

क्या है अक्षय-सैफ की अगली फिल्म का टाइटल?

ये तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान निर्देशक प्रियदर्शन की अगली फिल्म में साथ में काम कर रहे हैं, जोकि थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। दोनों की जोड़ी को देखने के लिए बेसब्र फैन की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए अब मेकर्स ने फिल्म का टाइटल भी डिसाइड कर लिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, सैफ-अक्षय की अगली फिल्म का टाइटल ‘हैवान’ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियदर्शन और फिल्म की पूरी टीम का ऐसा मानना है कि ‘खिलाड़ी-अनाड़ी’ बनकर तहलका मचाने वाले सैफ और अक्षय की फिल्म के लिए इससे बेस्ट कोई और टाइटल नहीं हो सकता था। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक टाइटल पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

कब फ्लोर पर जाएगी ‘हैवान’?

अब दोनों में से कौन पर्दे पर हैवान बनेगा, इसके लिए तो फैंस को अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार फिल्म में एंटेग्निस्ट होंगे। रिपोर्ट्स की माने तो ये फिल्म इस फिल्म की शूटिंग अगस्त 2025 में शुरू हो जाएगी और साल 2026 में मेकर्स मूवी को थिएटर में रिलीज करेंगे।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्मों की बात करें तो दोनों की जोड़ी 1994 में ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में सबसे पहले दिखाई दी थी, जिसके गाने बहुत ही फेमस हुए थे। इसके बाद उन्होंने ये दिल्लगी, तू चोर मैं सिपाही और कीमत जैसी फिल्मों में साथ काम किया। दोनों सुपरस्टार्स को स्क्रीन पर हमने कॉमेडी करते हुए तो बहुत देखा है, लेकिन पहली बार थ्रिलर फिल्म में हीरो और विलेन के बीच के घमासान को प्रियदर्शन की फिल्म में देखना काफी दिलचस्प होगा।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here