‘मम्मी, आई लव यू…’, पहाड़ों के बीच फंसी Mountain Hiker की दर्दनाक मौत, मां को लिखे लास्ट मैसेज को पढ़कर बैठ जाएगा दिल

0
436

इंडोनेशिया के माउंट रिंजानी ज्वालामुखी पर एक ब्राजीलियाई पर्वतारोही जूलियाना की दुखद मौत हो गई। ट्रैकिंग करते समय पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गईं। चार दिनों तक चले बचाव अभियान के बाद उनका शव बरामद किया गया। जूलियाना ने अपनी मां को एक भावुक संदेश भेजा था जिसमें उन्होंने अपने प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया था।

इंडोनेशिया के माउंट रिंजानी ज्वालामुखी पर एक ब्राजीलियाई पर्वतारोही की दर्दनाक मौत ने पूरी दुनिया को हिला दिया है। 26 साल की जुलियाना 21 जून को माउंट रिंजानी ज्वालामुखी पर ट्रैकिंग कर रही थीं।

इस दौरान उनका पैर फिसला और वे 490 फीट गहरी खाई में गिर गईं। चार दिन तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

जुलियाना मैरिन्स एक पब्लिसिस्ट और पोल डांसर थीं। अपने आखिरी वक्त में उन्होंने अपनी मां को एक भावुक मैसेज भेजा। उन्होंने लिखा, “मम्मी, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मुझे बस यही डर है कि कहीं मैं तुम्हें, पापा को या मेरी बहन को निराश न कर दूं। इसके अलावा मुझे किसी मुश्किल से डर नहीं लगता।”

मां की परवरिश ने बनाया बेखौफ

जुलियाना ने अपनी मां को यह भी बताया था कि उन्हें मुश्किलों से डर नहीं लगता, क्योंकि उनकी परवरिश एक ऐसी औरत ने की थी जो हर मसले का हल निकाल लेती थी।

उन्होंने लिखा, “मुझे एक ऐसी औरत ने पाला है, जो हर मुश्किल को हल कर सकती है और अपने ख्वाबों को पूरे करने से नहीं डरती। मैं भी वैसी ही हूं। मेरे ख्वाब और इच्छाएं अलग हैं। मैं तुम सब से बहुत प्यार करती हूं और हमेशा तुम्हारे प्यार, देखभाल और सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार रहूंगी। यही मुझे बेखौफ बनाता है।”

माउंट रिंजानी इंडोनेशिया का दूसरा सबसे ऊंचा ज्वालामुखी है। यह 12,000 फीट से ज्यादा ऊंचा है और पर्यटकों के बीच बहुत मशहूर है। लेकिन इसकी खतरनाक चट्टानें और मुश्किल रास्ते कई बार जानलेवा साबित होते हैं।

रेस्क्यू की नाकाम कोशिशें

इंडोनेशियाई अधिकारियों के मुताबिक, जुलियाना सुबह करीब 6:30 बजे फिसलकर खाई में गिरीं। ड्रोन फुटेज से पता चला कि शुरुआत में उनकी मदद के लिए चीखें सुनाई दी थीं, जिससे लगता था कि वे जिंदा हैं। लेकिन घने कोहरे, बीहड़ इलाका और खराब मौसम ने रेस्क्यू टीम के हाथ बांध दिए थे। जुलियाना नरम मिट्टी वाली जगह पर फंसी थीं, जिसके कारण रस्सियों से उन्हें निकालना और भी मुश्किल हो गया।

चार दिन की मेहनत के बाद इंडोनेशिया की सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी ने आखिरकार जुलियाना का शव बरामद किया। ब्राजील सरकार ने बयान जारी कर कहा, “मौसम, इलाके और विजिविलिटी की खराब स्थिति ने रेस्क्यू ऑपरेशन को बहुत मुश्किल बना दिया।”

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here