HomeMarqueeयातायात पुलिस ने केंद्रीय विद्यालय में छात्र-छात्राओ को किया जागरूक

यातायात पुलिस ने केंद्रीय विद्यालय में छात्र-छात्राओ को किया जागरूक

यातायात जागरुकता एवं सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित वितरित किया पम्पलेट

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन के आदेश के अनुपालन के क्रम में ,अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन मे सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी यातायात राज कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण मे यातायात प्रभारी अमरेश कुमार मय टीम द्वारा मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय में पीए सिस्टम एवं पंफ्लेट के माध्यम से यातायात नियमों एव सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया तथा यातायात माह के तहत हाईडिल तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा, पेट्रोल पम्प तिराहा, स्वामी विवेकानंद चौक से सनई चौराहा, साड़ी तिराहा, आदि स्थानों पर पीए सिस्टम से आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया एव सड़को पर अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया तथा वाहन चेकिंग के दौरान दो पहिया पर तीन सवारी/ बिना हेलमेट वाहन चलाना, चार पहिया वाहनों मे सीट बेल्ट का प्रयोग न करना सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े-खड़े वाहनों जिसे दुर्घटना के प्रबल संभावना/ उनका M. V. Act, के तहत कुल 125 वाहनो का चालान करते हुए 134500/- रूपये शमन शुल्क की कार्यवाही की गयी तथा प्रत्येक दशा मे यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular