Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurस्कूल का ताला तोड़ ले गए मिड-डे मील का गेहूँ

स्कूल का ताला तोड़ ले गए मिड-डे मील का गेहूँ

जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम चंडौत स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार रात स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर बच्चों के मिड-डे मील के लिए रखी गेहूँ की दो बोरियाँ उठा ले गए।

घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई, जब स्कूल खोला गया तो स्टोर रूम का ताला टूटा पाया गया। प्रधानाचार्य रूपसिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि विद्यालय समयोपरांत सभी कमरे बंद कर दिए गए थे, पर सुबह अंदर जाकर देखा गया तो गेहूँ की दो बोरियाँ गायब थीं और फर्श पर गेहूँ बिखरा पड़ा था।

मौके पर स्कूल की छत से एक छाता और बाउंड्री से एक कुदाल (गेती) बरामद हुई, जिससे ताला तोड़े जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular