महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शनिवार को मौदहा तहसील दिवस के अवसर पर विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह के निर्देशन में लगाए गए स्टाल और कैम्प में विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन से केसवर्कर कुलदीप द्विवेदी ने 1098, 1090, 181, 112, 102, 108 और 1076 जैसे टोल-फ्री नंबरों के बारे में लोगों को जागरूक किया। वहीं सुपरवाइजर अनुभव शुक्ला ने निराश्रित महिला पेंशन, कन्या सुमंगला योजना और बाल सेवा योजना की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर तहसील दिवस में आए लोगों ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लेकर जागरूकता का लाभ उठाया।





