Thursday, May 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeडोली उठने से पहले उठी दो भाइयों की अर्थी, शादी की खुशियां...

डोली उठने से पहले उठी दो भाइयों की अर्थी, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

ट्रक की टक्कर से दुल्हन के भाई और ममेरे भाई की मौत, पसवारा मार्ग पर हुआ हादसा, जनरेटर के लिए डीजल लेने जा रहे थे

महोबा। महोबा पसवारा मार्ग पर वन विभाग के जंगल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दुल्हन के दो भाईयों की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार चालक ट्रक के पहिए में फंस जाने से उसके ऊपर से ट्रक निकल गया। दुल्हन के भाईयों की मौत से शादी घर में चल रहा हंसी खुशी का माहौल मातम में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिला मुख्यालय से करीब दस किमी. दूर यूपी एमपी की सरहद पर बसे थाना लवकुश नगर के प्रकाश बम्हौरी गांव में संतोष प्रजापति की बेटी कल्पना की शादी में जनरेटर में डीजल की जरुरत पड़ने पर दुल्हन का भाई रामनरेश (22) और उसका ममेरा भाई नवान (19) बाइक से महोबा डीजल लेने के लिए रात में आ रहे थे, तभी पसवारा मार्ग पर पत्थर लेने जा रहे एक ट्रक से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार दोनो युवको की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामनरेश उछल कर काफी दूर जाकर गिरा जबकि नवाब ट्रक के पहियों के बीच फंस गया। ट्रक चालक ने वाहन रोकने के बजाय और तेज गति कर से ट्रक को बढा दिया। ट्रक चालक जंगल में वाहन को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घटना की जाचं पड़ताल शुरू कर दी है।
हादसे की सूचना मिलते ही विवाह घर में रोना पीटना मच गया।

दुल्हन की डोली उठने से पहले ही उसके दोनो भाईयों की अर्थी उठ गई। शादी घर में गमगीन माहौल के बीच दुल्हन को बाद में विदा किया गया। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजनों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular