Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeNationalएक जिले के कलेक्टर सहित दो जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

एक जिले के कलेक्टर सहित दो जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

छत्तीसगढ़ सरकार ने बीती देर रात एक जिले के कलेक्टर सहित दो जिलों के पुलिस अधीक्षक को बदलते हुए कुल 6 अधिकारियों का तबादला किया है।सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आईएएस अधिकारियों की जो स्थानांतरण सूची जारी हुई है उनमें तीन अफसरों के नाम हैं। कबीरधाम के कलेक्टर जन्मेजय महोबे को नागरिक आपूर्ति निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। इस पद से आईएएस अफसर केडी कुंजाम को मुक्त कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के सचिव 2016 के आईएएस अफसर गोपाल वर्मा को कबीरधाम जिले का कलेक्टर बनाया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से राज्य सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल की जगह पर बैंकर वैभव रमनलाल को बलरामपुर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। यहां के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पुलिस मुख्यालय रायपुर भेजा गया है।बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल को बदल दिया है। उन्हें कबीरधाम जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular