Wednesday, May 13, 2026
spot_img
HomeEntertainmentपहले Border से मचाया गदर... अब हवा में होगा ताबड़तोड़ एक्शन; Sunny...

पहले Border से मचाया गदर… अब हवा में होगा ताबड़तोड़ एक्शन; Sunny Deol होंगे बिग बजट फिल्म का हिस्सा?

जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता जल्द ही बॉर्डर 3 जल्द ही शुरू होगी, लेकिन इस बीच ही प्रोड्यूसर एक और बड़ी फिल्म लाने की तैयारी में हैं, जिसमें सनी देओल नजर आ सकते हैं।

साल 1997 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘बॉर्डर’ दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। 29 साल बाद जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ‘बॉर्डर’ का दूसरा पार् लेकर आईं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। इस फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट की सफलता के साथ ही निधि दत्ता ने ‘बॉर्डर 3’ की घोषणा कर दी थी और फैंस को बताया था कि इस पर काम चल रहा है।

‘बॉर्डर 3’ के साथ ही निधि दत्ता अपने पिता की वॉर ड्रामा फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। वह ‘बॉर्डर 3’ के साथ-साथ आर्म्ड फोर्सेज पर आधारित कहानियों का एक बड़ा सिनेमैटिक यूनिवर्स तैयार कर रही हैं, जिसका हिस्सा सनी देओल हो सकते हैं।

फैंटेसी एडवेंचर फ्रेंचाइजी पर काम कर रही हैं ‘बॉर्डर 2’ की निर्माता

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निधि दत्ता एक फैंटेसी एडवेंचर फ्रेंचाइजी पर भी काम कर रही हैं, जो जेपी दत्ता के प्रोडक्शन में बनने वाली वॉर ड्रामा और देशभक्ति की फिल्मों से बिल्कुल अलग है। सूत्रों के मुताबिक, “यह मेकर्स के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जिसे देश की अलग-अलग लोकेशंस पर शूट किया जाएगा। ‘बॉर्डर 2’ की तरह ही निधि इस फिल्म की कहानी और कास्टिंग का भी अहम हिस्सा होंगी। यह फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर जा सकती है।”

भारतीय वायु सेना पर आधारित होगी निधि दत्ता की अगली फिल्म

रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि जेपी दत्ता के प्रोडक्शन में बनने वाले अगले प्रोजेक्ट की कहानी भारतीय वायु सेना पर आधारित एक ड्रामा होगी। फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और मूवी की कास्टिंग प्रोग्रेस में है। इनसाइडर्स की मानें तो, निधि दत्ता इस प्रोजेक्ट को इसी साल फ्लोर पर ले जाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म का मकसद ‘बॉर्डर 3’ (Border 3) के साथ उन फिल्मों की लिस्ट को बढ़ाना है, जो आर्म्ड फोर्सेज पर आधारित हैं।

निर्देशक जेपी दत्ता और सनी देओल (Sunny Deol) का पर्दे पर एक लंबा एसोसिएशन रहा है। उन्होंने साथ में ‘यतीम’, ‘क्षत्रिय’, ‘बॉर्डर’, ‘एलओसी कारगिल’ और ‘बॉर्डर 2’ में काम किया है। ऐसे में यही उम्मीद जताई जा रही है कि उनके प्रोडक्शन में बनने वाली वायु सेना पर आधारित फिल्म में भी सनी देओल मुख्य भूमिका में हो सकते हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक उनके नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है।

नए जोनर की फिल्मों में हाथ आजमाने की कोशिश

रिपोर्ट्स की मानें तो यह प्रोडक्शन हाउस की एक कोशिश है, जिससे वे अपनी पुरानी पहचान के साथ-साथ नए जोनर में भी हाथ आजमा रहे हैं। एक तरफ जहां फैंटेसी ड्रामा फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस को एक नया क्रिएटिव डायरेक्शन देगी, तो वहीं दूसरी तरफ ‘बॉर्डर’ जैसी फिल्में बनाने के साथ वे अपनी पुरानी विरासत को भी आगे ले जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular