नागोया : एशियन गेम्स 2026 के आखिरी दिन भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल महिला 53 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में उतर रही हैं। सेमीफाइनल में अंतिम ने चीन की झांग जिन को 6-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
अब अंतिम पंघाल के सामने जापान की पहलवान हैं और मुकाबला स्वर्ण पदक के लिए होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महिला 53 किग्रा का गोल्ड मेडल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम करीब 4:02 बजे शुरू होना है।
अंतिम ने इससे पहले प्री-क्वार्टरफाइनल में कजाखस्तान की शुगायला ओमिरबेक को 9-0 और क्वार्टरफाइनल में उज्बेकिस्तान की साकिबजामल एसबोसिनोवा को 8-0 से हराया था।
अब भारतीय प्रशंसकों की नजर अंतिम के फाइनल मुकाबले पर टिकी है। अगर वह फाइनल जीतती हैं तो भारत की झोली में कुश्ती का एक और स्वर्ण पदक आएगा।





