KKR vs CSK Ajinkya Rahane: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स से मिली हार के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम को पॉजिटिव रहने की सलाह दी। साथ ही रहाणे ने टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव की तैयारी कर रहे हैं।
Ajinkya Rahane KKR Captain Statement: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मिली 32 रनों की हार ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कैंप में खलबली मचा दी है। एक तरफ बीसीसीआई (BCCI) का जुर्माना और दूसरी तरफ लगातार हार, कप्तान अजिंक्य रहाणे की मुश्किलें बढ़ी गई है।
केकेआर की टीम ने 5 मैच में से 4 मैच में हार झेली है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद हुआ था, जिसकी वजह से आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में वो 10वें पायदान पर 1 अंक के साथ मौजूद है। सीएसके पर मिली हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम की खामियों और फ्यूचर की रणनीति पर खुलकर बात की।
Ajinkya Rahane ने हार का जिम्मेदार किसे ठहराया?
दरअसल, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार माना। खासकर पावरप्ले की धीमी शुरुआत को। रहाणे ने माना कि चेन्नई ने पावरप्ले में 70 रन कूट दिए थे, लेकिन उनके गेंदबाजों ने वापसी कराते हुए उन्हें 192 पर रोका। रहाणे ने आगे कहा,
“हमने पावरप्ले में सिर्फ 36-37 रन बनाए, यहीं हम पिछड़ गए। स्पिनर्स को खेलना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन विकेट अच्छा था। हमें बस एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो अंत तक टिक सके।”
रहाणे ने दी चेतावनी
कप्तान रहाणे ने इशारों-इशारों में उन खिलाड़ियों को चेतावनी दे दी है जो लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। उन्होंने कहा,
“अभी हमारे लिए समय कठिन है। जब नतीजे आपके पक्ष में नहीं होते, तो आपको टीम कॉम्बिनेशन के बारे में दोबारा सोचना पड़ता है। हम ड्रेसिंग रूम में बैठेंगे और बदलावों पर चर्चा करेंगे।”
रहाणे ने साफ किया कि अब सिर्फ खिलाड़ियों को बैक करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि मैदान पर रिजल्ट देना होगा।
कार्तिक त्यागी की तारीफ में पढ़े कसीदे
हार के बीच रहाणे के लिए तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागीकी तारीफ करते हुए कहा,
“सारा श्रेय त्यागी को जाता है, वह नेट्स पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जिस गति से वह गेंदबाजी कर रहे हैं, वह अद्भुत है। वह हर मैच के साथ अपनी स्किल्स सुधार रहे हैं।”
पावरप्ले में खराब प्रदर्शन हार का मुख्य कारण?
हार ने अजिंक्य रहाणे पर दबाव और बढ़ा दिया है, जो अब तक टीम को एक जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके हैं। केकेआर की बैटिंग सीएसके के खिलाफ मैच में भी बेहद खराब रही और टीम पावरप्ले के दौरान सिर्फ 36 रन ही बना सकी। इसकी वजह से मध्यक्रम पर पूरा दबाव आ गया, जहां स्पिन के खिलाफ केकेआर की परेशानियां एक बार फिर सबके सामने आ गईं।





