HomeMarqueeअक्षय तृतीया पर बाल-विवाह मुक्त संभल का संकल्प

अक्षय तृतीया पर बाल-विवाह मुक्त संभल का संकल्प

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी प्रयत्न संस्था चला रही अभियान

संभल, अवधनामा संवाददाता अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर संभल जिले में बाल विवाह की कुरीति को पूरी तरह समाप्त करने का संकल्प लिया जा रहा है। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन की सहयोगी प्रयत्न संस्था लगातार जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागरूक कर रही है और बाल विवाह रोकने में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था का प्रयास है कि इस शुभ दिन कोई भी बाल विवाह न हो। प्रयत्न संस्था पिछले दो सालों से गांव-गांव, मोहल्लों और स्कूलों में जागरूकता रैलियां, बैठकें तथा शपथ कार्यक्रम आयोजित कर रही है। संस्था ने स्थानीय धर्मगुरुओं, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों और युवाओं को भी इस अभियान से जोड़ा है, ताकि सामुदायिक स्तर पर बाल विवाह की रोकथाम हो सके।

साथ ही अपील भी कि है कि बाल विवाह की सूचना मिलने पर जेआरसी हेल्पलाइन 18001027222 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर तुरंत संपर्क करें।संस्था के सम्भल प्रभारी गौरीशंकर चौधरी ने कहा, “अक्षय तृतीया धन-समृद्धि और शुभ कार्यों का प्रतीक है, लेकिन बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को बढ़ावा देना अक्षय पाप है। हमारा संदेश साफ है इस अक्षय तृतीया पर कोई बाल विवाह न हो। समाज को आगे आकर बच्चों की रक्षा करनी होगी।”संभल जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय में प्रयत्न संस्था निरंतर निगरानी रख रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular