सिद्धार्थनगर। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के 135वें जन्म जयंती के अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने मंगलवार को विधानसभा कपिलवस्तु के उसका, लोटन, जोगिया में विभिन्न जगहों पर आयोजित शोभा यात्रा व बाबा साहब के मूर्तियों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा साहब को नमन किया।
इसी क्रम में विकास खंड नौगढ़ देहात के ग्राम मीरवापुर में आयोजित चौपाल में पहुंचकर वहां स्थित बाबा साहब के प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कन्हैया पासवान ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक, समतामूलक समाज के प्रणेता बाबा साहेब न्याय व समता पर आधारित समाज के लिए सदा प्रयत्नशील रहे एवं उनके महान व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए।
उक्त अवसर पर कार्यक्रम आयोजिक/प्रतिमा संस्थापाक रामसरन गौतम, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष तेजू विश्वकर्मा, क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा दीपेंद्र चौधरी, निवर्तमान मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय, मंडल अध्यक्ष सोनू गुप्ता, संतोष शुक्ला, मंडल महामंत्री वीरेंद्र व करीम आदि लोग उपस्थित रहें।





