लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के क़ल्बे आबिद वार्ड स्थित मंसूर नगर में आयोजित #PDA_पंचायत कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी। कार्यक्रम में जनता का उत्साह और समर्थन साफ़ तौर पर यह संकेत देता नजर आया कि प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के हर वर्ग की आवाज़ अब एकजुट होकर एक ही संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है — माननीय श्री अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाना है।

इस सफल आयोजन की जिम्मेदारी भाई जावेद हुसैन, भाई फ़िरोज़ किदवई और भाई ज़िया किदवई ने संभाली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समाजसेवी भी मौजूद रहे, जिन्होंने PDA की विचारधारा को मज़बूत करने का संकल्प दोहराया।

इस मौके पर जौहर आलम, नूर अहमद, जावेद हैदर, सोवी भाई, मो. तुफ़ैल, पिंटू भाई, जावेद रज़ा, आयुष, असरफ़, मेहंदी अब्बास, गप्पू भाई, तसव्वुर भाई, मीनू भाई, अच्छु भाई समेत कई साथी मौजूद रहे। वहीं एडवोकेट इनायत भाई, गुड्डू भाई, मयंक भाई, अंकित भाई, आदिल भाई और नौशाद भाई ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर आयोजन को मजबूती दी।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने PDA की नीतियों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए आने वाले चुनावों में बदलाव की आवाज़ को और बुलंद करने की बात कही।






