HomeMarqueeनवाचार और युवा शक्ति से बनेगा विकसित भारत - डॉ विनोद बिंद

नवाचार और युवा शक्ति से बनेगा विकसित भारत – डॉ विनोद बिंद

हैक फ्रंट लीडरशिप फोरम में भारत के एनोवशन दशक और ग्रामीण भारत के उत्थान पर हुई चर्चा

चन्दौली। सांसद डॉ. विनोद बिंद ने व्हेर यू एलिवेट द्वारा कंस्ट्रक्शन क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में आयोजित

हैक फ्रंट लीडरशिप फोरम में भारत के इनोवेशन दशक और ग्रामीण भारत के उत्थान फोरम में भाग लेकर उद्योग, शिक्षा, स्टार्टअप और नवाचार से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्टार्टअप, डिजिटल टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कृषि नवाचार और विनिर्माण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नीति, उद्योग, शिक्षा और युवा शक्ति के सामूहिक प्रयास से ही वास्तविक परिवर्तन संभव है।

सांसद ने विश्वास जताया कि भदोही समेत छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के युवा नए भारत की पहचान बन रहे हैं तथा ग्रामीण भारत के सशक्त होने से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा आइए हम सब मिलकर ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लें जहां हर युवा को अवसर, हर विचार को मंच और नवाचार को प्रोत्साहन मिले । इस अवसर पर धीरज त्रिपाठी सीईओ ऑटो ब्रिज, अंशु पांडेय आईआरटीएस डायरेक्टर माइन्स इंडिया गवर्मेंट, डॉ पंकज त्रिपाठी सोशल वर्कर, अमरेश कहर सीनियर वाईस प्रेजिडेंट रोडियम, सीईओ ऋषभ लालवानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular