बिलग्राम पहुँची अटेवा जन जागरण यात्रा
पुरानी पेंशन,टेट और रोजगार के मुद्दे उठाए गए
बिलग्राम में जन जागरण यात्रा निकालते अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु और शिक्षक कर्मचारी बिलग्राम। जनजागरण यात्रा के दूसरे दिन बिलग्राम के शिक्षक,कर्मचारियों,युवा बेरोजगार व आम जनमानस ने जनजागरण यात्रा का जोरदार स्वागत बिलग्राम ब्लॉक संरक्षक अनुज यादव व ब्लॉक अध्यक्ष राहुल शाक्य की अगुवाई में किया गया। बाबा मंशा नाथ इण्टर कॉलेज में सैकड़ों शिक्षक, कर्मचारियों,युवाओं आदि ने अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष “विजय कुमार बंधु व प्रदेश महामंत्री नीरजपति त्रिपाठी के विचारों को ध्यान से सुना। विजय बंधु ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मुद्दा निजीकरण की समाप्ति व युवाओं को रोजगार दिलाना है। हमारा मुद्दा शिक्षक साथियों को टी ई टी प्रकरण से छूट दिलाना है,कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिलाना है।
प्रदेश महामंत्री नीरजपति त्रिपाठी ने कहा हमारे मुद्दे पर सरकार तभी अमल करेगी जब हमारे बीच का व्यक्ति सदन में पहुचेगा। उन्होंने सभा से विजय कुमार बंधु जी को विधान परिषद में एम एल सी स्नातक के रूप में भेजने की अपील की। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बृजमोहन सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह, रजनीश शुक्ला,संदीप गुप्ता, प्रदीप सिंह , सुभाष यादव, अशोक कुशवाहा, यदुकांत सिंह, प्रेम सिंह,अनिल गौतम, सुधीर सिंह, कौशलेंद्र सिंह, राजकिशोर गौतम, रामलखन यादव, संदीप यादव, प्रदीप कुमार, रामपाल , धर्मवीर सिंह, अंकेश सिंह,, अवनीश कुमार, आदि शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।





