HomeMarqueeखेल युवाओं को सहयोग,समर्पण, अनुशासन का देते है संदेश -...

खेल युवाओं को सहयोग,समर्पण, अनुशासन का देते है संदेश – रीना बिंद

चन्दौली । ग्रामसभा बेलवारिया में आयोजित स्वर्गीय धीरजी देवी स्मृति कप क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमुख समाजसेविका रीना बिंद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों से मिलकर परिचय के साथ ही उनका उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर प्रमुख समाजसेविका श्रीमती रीना बिंद ने कहा कि इस प्रकार के खेल मैदान से ग्रामीण युवाओ को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है, आगे चलकर अपने मुकाम हासिल कर खेल जगत में पंहुच कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करते है।

उन्होंने कहा कि “यह सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का एक मंच है। हम चाहते हैं कि हर युवा खेल के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा पाए और समाज के लिए कुछ करे।” खेल युवाओं को सहयोग,समर्पण, अनुशासन , मैत्री भाव का संदेश देते हैं। खेलों से समूह में कार्य करने की भावना विकसित होती है, जो व्यक्ति के जीवन पर्यंत काम आती है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है,आवश्यकता उन्हें उचित मंच प्रदान करने की है। ऐसे प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल प्रतिभाओं के विकास में सहायक होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular