Tuesday, April 14, 2026
spot_img
HomeItawaइस्लाम ज़ुल्म का नहीं हमदर्दी और इंसानियत का नाम है- मौलाना गुलाम...

इस्लाम ज़ुल्म का नहीं हमदर्दी और इंसानियत का नाम है- मौलाना गुलाम हुसैन

आयतुल्लाह ख़ामेनई ने इंसानियत को बचाने के लिए शहादत दी

इटावा। ईरान के शहीद आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनई,मीनाब स्कूल पर अमरीका व इसराईल द्वारा बम्बारी में शहीद हुऐ लगभग 170 मासूम बच्चों की शहादत,गांधी अस्पताल ईरान के मारे गये शहीदों की याद में नोजवानाने अली अकबर व अली साबिर की ओर से बड़ा इमाम बाड़ा पक्की सराय में मजलिस का आयोजन किया गया।मजालिसों में तकरीर करते हुए ईरानी कल्चर हाउस नई दिल्ली से आये मौलाना सैयद गुलाम हुसैन रिज़वी ने कहा कि इमाम हुसैन एक फिक्र का नाम है।यही फिक्र ईरान में शहीद आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनई में थी उन्होंने शहादत कुबूल कर ली लेकिन जालिम के आगे झुकना गवारा नही किया।

दुनिया मे जंग के जो हालात हैं वह सब ने देखे कौन जीता कौन हारा यह पूरी दुनिया जानती है।जिस तरह इमाम हुसैन कर्बला में शहादत के बाद अमर हो गए उसी तरह एहलेबैत के रास्ते पर चलकर आयतुल्लाह ख़ामेनई को शहादत के बाद कयामत तक याद किया जाएगा। मौलाना गुलाम हुसैन ने कहा आयतुल्लाह ख़ामेनई की शहादत के बाद शिया सुन्नी का एक प्लेटफार्म पर आना ही ईरान की जीत है।ईरान ने यह नहीं देखा शिया है या सुन्नी जो मजलूम था उसका दिया।इस्लाम जुल्म करने का नहीं बल्कि हमदर्दी और इंसानियत का नाम है।आयतुल्लाह ख़ामेनई ने इमाम हुसैन के रास्ते पर चलकर इंसानियत के लिए शहादत दी।

ईरान ने हक का रास्ता नहीं छोड़ा यही वजह है अमेरिका की धरती पर लाखों लोगों ने सड़कों पर उतरकर ईरान की पैरवी की।मजलिस में मौलाना अनवारुल हसन जैदी ने संचालन करते हुए ईरान की फतह पर कलाम पेश किए। ताबिश रिज़वी ने कुरआन पाक की तिलावत की।तस्लीम रजा,सलीम रज़ा,जहूर नक़वी,सफीर हैदर ने सोजख्वानी की।कलाम अली मेहदी,अहमद जाफर अलीगढ़,असद जाफर अलीगढ़,तनवीर हसन,अश्शू रिज़वी,सलमान रिज़वी,आबिद रजा, तालिब रिज़वी,अर्श अब्बास,वली, मो.सादिक ने कलाम पेश किए।

मजलिस में मुफ़्ती सुब्हान दानिश, अल्हाज कमर अब्बास नक़वी करबलाई, हाजी अरशद मरगूब,राहत अकील, व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक दीक्षित, शावेज़ नक़वी,समर अब्बास,इमरान वारसी, आदिल अख़्तर,हसन अब्बास, मो.जुनैद,मो.जावेद,नजमुल हसन, अबरार हुसैन,मो.मियां,मो.अहमद, अदनान जाफरी,आतिफ एड.,शारिक सगीर शानू,शादाब हसन,हम्माद,राहिल सगीर,सोनू नक़वी,अख्तर अब्बास रिजवी,अयाज हुसैन,शौजब रिजवी, जमील अहमद सहित बड़ी संख्या में सर्वधर्म समाज के लोगों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular