Friday, May 8, 2026
spot_img
HomeMarqueeजनगणना 2027 के अंतर्गत 'स्व-गणना का हुआ शुभारंभ

जनगणना 2027 के अंतर्गत ‘स्व-गणना का हुआ शुभारंभ

बांसी सिद्धार्थनगर। भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) कार्य का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। नगर पालिका परिषद बांसी अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पर नपा अध्यक्ष चमन आरा व अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीश पटवारी और अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश यादव व बडे बाबू जमील अहमद ने पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से अपनी स्व-गणना स्वयं पूर्ण कर इस अभियान की शुरुआत की।नगर पालिका प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, स्व-गणना का यह कार्य आज 7 मई से प्रारंभ होकर आगामी 21 मई तक चलेगा।

इस प्रक्रिया के तहत नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीश पटवारी ने कहा, “जनगणना राष्ट्र के विकास और योजनाओं के निर्माण का आधार होती है। तकनीक के इस दौर में स्व-गणना की सुविधा नागरिकों के लिए बेहद सरल है।” वहीं अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश यादव ने क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक निर्धारित पोर्टल se.census.gov.inपर जाकर अपनी स्व-गणना समय पर पूर्ण करें और जनगणना 2027 को सकुशल संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular