Monday, April 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeस्कूल चलो अभियान एवं नामांकन कार्यशाला आयोजित, जनप्रतिनिधियों ने किया प्रेरित

स्कूल चलो अभियान एवं नामांकन कार्यशाला आयोजित, जनप्रतिनिधियों ने किया प्रेरित

उस्का बाजार सिद्धार्थनगर। शिक्षा क्षेत्र उस्का बाजार अंतर्गत शनिवार को स्कूल चलो अभियान एवं नवीन नामांकन के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि शिक्षा ही समाज के समग्र विकास का आधार है और सरकार की योजनाओं का लाभ तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक बच्चा विद्यालय से जुड़ेगा। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत जायसवाल ने कहा कि नगर क्षेत्र के विद्यालयों के कायाकल्प के साथ स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई गई जिससे परिषदीय विद्यालय निजी विद्यालयों से प्रतिस्पर्धा कर सके। कार्यक्रम को प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष श्रीश प्रताप यादव व अभिषेक त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में वर्तमान सत्र में अधिक नामांकन करने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय चुरिहारी के प्रभारी राकेश सिंह, पीएम श्री परसा खुर्द के बालजीत कुमार व हथिवडताल के श्रीचंद को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। केजीबीवी उस्का की बच्चियों ने स्वागत गीत व परसा खुर्द की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। परसा खुर्द के बच्चों द्वारा बनाया गया पिरामिड खूब सराहा गया। कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर के बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहा। अवलोकन के दौरान शिक्षक विधायक ने बच्चों के मेहनत को सराहा और शिक्षिका अंकिता चंदेल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। बीईओ ओमप्रकाश मिश्र ने विभागीय योजनाओं व नामांकन के बारे में जानकारी दिया। पशुपति नाथ दूबे के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विभूति अग्रहरि, रामेश्वर पांडेय, मयंक पांडेय, सुजीत अग्रहरि,मनोज साहनी सहित समस्त एआरपी व बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular