आजमगढ़ l बाबा रामनाथ उत्कर्ष महाविद्यालय, बालपुर खरैला में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के अंतर्गत आज विभिन्न जागरूकता एवं प्रेरणात्मक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और नारी सशक्तिकरण का संदेश समाज तक पहुंचाया।
कार्यक्रम की शुरुआत नारी शक्ति पदयात्रा (रैली) से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर एवं तख्तियां लेकर पूरे क्षेत्र में जागरूकता फैलायी। रैली के माध्यम से महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समानता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों एवं समाज में उनके योगदान को रेखांकित किया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन प्राचार्य श्री राम प्रताप मिश्र के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संतोष कुमार मिश्रा (राजा साहब) की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने विचारों से छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया तथा नारी सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रशासन एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता एवं जागरूकता बढ़ाना था, जिसमें महाविद्यालय सफल रहा।इस अवसर पर रविन्द्र कुमार मिश्रा संतोष पाण्डेय राहुल त्रिपाठी, प्रशांत मिश्रा प्रिन्स, सौरभ त्रिपाठी आनन्द प्रजापति बंदना राय स्नेहा मिश्रा प्रियंका पाण्डेय थे l





